उप्र : बुलंदशहर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को पहासू इलाके में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक मामला पहासू इलाके में गजेंद्र सिंह नाम के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके 15 लाख रुपये की ठगी से जुड़ा है।

प्रसाद ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 आधार कार्ड, पहचान पत्र, नियुक्ति पत्र, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, 12 फर्जी पोस्टिंग ऑर्डर, चार चरित्र प्रमाण पत्र और घोटाले में इस्तेमाल किए गए अन्य जाली कागजात बरामद किये हैं।

नीरज की पहचान गिरोह के सरगना के रूप में हुई है। वह खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल का निरीक्षक बताता था। सतीश और हिमांशु उसके साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए काम करते थे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण