Uttar Pradesh: ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन भाई-बहनों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2023

रायबरेली। जिले के मिल एरिया क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के मंचितपुर गांव निवासी राजेंद्र की बेटी नैंसी (16), हिमांशी (14) और बेटा आर्यन (आठ) राही गांव में स्थित अपने मौसा के घर गये थे। सोमवार देर रात उन तीनों को उनका मौसेरा भाई चंद्रभान मोटरसाइकिल से उनके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में डिघिया गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें: वसुधा पायलट परियोजना पर आया राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल का बयान, कहा इससे राज्य को मिलेगा मार्गदर्शन

इस हादसे में चंद्रभान, नैंसी और हिमांशी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल आर्यन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। मिल एरिया के थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाले ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha में खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष के 8 सांसदों का Suspension रद्द, सरकार-विपक्ष में बनी सहमति

Bollywood Wrap Up | Dhurandhar The Revenge रुकने वाली नहीं है! रणवीर सिंह रचने जा रहे इतिहास!

शक्तिशाली गठबंधन NATO की कमजोरी हुई उजागर, युद्ध में America पड़ा अकेला, तमाशबीन बना Europe

World Cup के हीरो Sanju Samson हुए भावुक, कहा- साबित करना था Kerala का लड़का भी जीत सकता है