उप्र : मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को आजीवन कारावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2025

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर की एक विशेष अदालत ने करीब दो वर्ष पूर्व एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो लोगों कोदोषी करार देते हुए शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया।

विशेष शासकीय अधिवक्ता विक्रांत राठी ने बताया कि विशेष पॉक्सो अदालत की न्यायाधीश अलका भारती ने आज यहां 16 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों रविंदर और कपिल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने आरोपी रविंदर और कपिल को संबंधित आरोपों में दोषी करार देते हुए उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। राठी ने यहां पीटीआई- को बताया कि पीड़ित लड़की कपड़े धोने गई थी, तभी दोनों आरोपी वहां पहुंच गए।

आरोपी रविंदर और कपिल उसे पास के गन्ने के खेत में ले गए और दोनों ने उसके सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक यह घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 18 सितंबर, 2023 को दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया और अदालत ने सुनवाई पूरी कर सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान

गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प, विपक्ष पर भड़के शिवराज, कहा- लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलना ठीक नहीं