उप्र: दो बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बरहज थानाक्षेत्र के हटवा टोला निवासी भीम यादव (नौ) और किशु यादव (आठ) पूर्वाह्न 11 बजे अपने घर से पढ़ने के लिए निकले थे।

पुलिस ने बताया कि बच्चों को डूबता देख पहले तो साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल होने पर उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग दौड़कर गड्ढे के पास पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बरहज थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है