उप्र: पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड मामले में वांछित दो इनामी अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

सीतापुर जिले में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या के मामले में वांछित एक-एक लाख रुपये के इनामी दो अभियुक्तों को बृहस्पतिवार सुबह विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पिसावां थाना क्षेत्र में जब पुलिस जांच और घेराबंदी कर रही थी, उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध जाते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से राजू और संजय घायल हो गये।

अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड में वांछित हैं। इस मामले में दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उन्हें पिसावां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के विकासनगर निवासी पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी (36) की इसी साल आठ मार्च को मोटरसाइकिल से सीतापुर जाते हुए रास्ते में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज हेमपुर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

प्रमुख खबरें

Party में चाहिए Celeb जैसा Glamour? ट्राय करें ये लेटेस्ट Black Dress डिजाइंस

Famous Temple: Sabarimala Temple ही नहीं, इन मंदिरों में भी महिलाओं की No Entry, वजह कर देगी हैरान

दीदी के गढ़ में महा-विस्फोट! Yusuf Pathan और Saayoni Ghosh समेत 19 सांसदों ने छोड़ी Mamata Banerjee की TMC, असली पार्टी होने का ठोका दावा!

Bharat Bhhagya Viddhaata Review | कामा हॉस्पिटल के गुमनाम नायकों की रोमांचक दास्तान, कंगना रनौत की सधी हुई अदाकारी ने जीता दिल