उप्र: मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, पांच घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2025

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र में आमने-सामने से आ रहीं दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय पुलिस बल और डायल 112 की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बघौचघाट पहुँचाया। वहाँ से डॉक्टरों ने सभी घायलों को गंभीर हालत में देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर डॉक्टरों ने रामनगर निवासी शिवम (17) और कोईलसवा निवासी शंभू (21) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों विकास साहनी (17), नितीश साहनी (18), अमित यादव (18), राकेश कुशवाहा (16), दिनेश यादव (15) का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

ये लोग कोईलसवा गाँव के निवासी हैं। बघौचघाट थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त