By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपन बेटे और बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर मंगलवार रात ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गौरीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामला रेलवे क्षेत्र का था, जिस कारण शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ ले जाया गया है।