UP: नोएडा में पुरानी रंजिश के चलते बारातियों परहमला, कई लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार की रात को बारात चढ़त के समय कुछ लोगों ने बारातियों के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन-तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव से दादरी थाना क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में बारात आई थी। बारात में देशराज सिंह अपने पूरे परिवार के साथ आए थे।

बारात चढ़त से पहले मिलाई की जा रही थी। इस दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी, जिसके कारण बारात में अफरातफरी का माहौल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने देशराज, उनके बेटे देवेंद्र, वीरेंद्र, राजेंद्र और भतीजे श्रीनिवास और अन्य लोगों पर जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) ने बताया कि दोनों पक्ष जगनपुर गांव के रहने वाले हैं। पुरानी रंजिश को लेकर बारात में झगड़ा हुआ। मारपीट में कई लोग घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक जगनपुर गांव में दोनों पक्षों के बीच करीब तीन महीने पहले भी झगड़ा हुआ था।

प्रमुख खबरें

PM Modi Bengal Visit | बंगाल में विकास, सियासत और सुरक्षा का महासंगम! दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, देंगे ₹18,880 करोड़ की सौगात

Child Trafficking Delhi | दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 30 से अधिक शिशुओं को बेचने का खुलासा

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना