उप्र : सहारनपुर में घर में मिला महिला का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल इलाके में 32 वर्षीय एक महिला अपने घर पर मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सविता नामक एक महिला का शव बुधवार रात नागल स्थित सुभरी मेहराब गांव में उसके घर से बरामद किया गया।

इस घटना के समय उसका पति ललित दो दिनों के लिए काम के सिलसिले में रामपुर गया था। नागल थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया, बुधवार शाम को कुछ ग्रामीणों ने ललित के ठेकेदार को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। जब ललित उसी रात घर लौटा तो उसने सविता को मृत पाया।

उन्होंने बताया कि इसके फौरन बाद महिला के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी सिंह ने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। महिला की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

प्रमुख खबरें

RBI MPC Meeting 2025 | आरबीआई की बड़ी राहत! होम लोन हुआ सस्ता, रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती, आर्थिक विकास को मिलेगी गति

Putin India Visit: Rajghat पहुंचकर President Putin ने दी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि, विजिटर बुक में लिखा संदेश

Ginger and Garlic Soup: ठंड में बार-बार बीमार पड़ते हैं, घर पर बनाएं ये जादुई अदरक-लहसुन सूप, डायबिटीज और हार्ट के लिए भी वरदान

Dhurandhar रिलीज से पहले Yami Gautam का बड़ा बयान, फिल्मों के पेड प्रमोशन पर साधा निशाना, ऋतिक रोशन ने भी किया समर्थन