By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2025
उत्तर प्रदेश के अमरोहाजिले में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा कथित तौर पर तेजाब पीने के लिए मजबूर किए जाने के बाद 23 वर्षीय एक महिला की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की पहचान गुलफिजा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को आरोपियों ने गुलफिजा को कथित तौर पर तेजाब पीने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि गुलफिजा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और 17 दिनों तक ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
गुलफिजा के पिता फुरकान की शिकायत के बाद सात लोगों- परवेज, आसिम, गुलिस्ता, मोनिश, सैफ, डॉ. भूरा और बब्बू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शक्ति सिंह ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद, दहेज हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।