उप्र : गाजियाबाद में दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2025

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के अल्वी नगर में मंगलवार को कथित रूप सेदहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गयी। सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि अल्वी नगर में नाजिया नामक 22 वर्षीय एक महिला की उसके पति अल्ताफ और ससुराल के अन्य लोगों ने कम दहेज लाने के कारण हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाजिया की मां फिरदौस ने मंगलवार को अंकुर विहार थाने में अपनी बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि 20 और 21 जनवरी की दरम्यानी रात करीब एक बजे आरोपियों ने उसकी बेटी को फांसी से लटका दिया।

वर्मा ने बताया कि इस मामले में ससुराल के आरोपी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन