तेलंगाना में भी नाम बदलो अभियान चलाएंगे UP के CM योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2018

करीमनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि तेलंगाना में यदि भाजपा सरकार बनी तो वह लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए करीमनगर जिले का नाम ‘करीपुरम’ करेगी। योगी ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आयी तो वह आपकी भावनाओं का सम्मान करेगी और करीमनगर का नाम बदलकर ‘‘करीपुरम’’ करेगी।

यह भी पढ़ें: बुलन्दशहर में भीड़ की हिंसा में इंस्पेक्टर सहित दो की मौत, SIT जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नीत भाजपा सरकार कई स्थानों के नाम बदल चुकी है। इसमें इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या और मुगलसराय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करना शामिल है।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज