उप्र : एटा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक निजी क्लिनिक में एक झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा, हमें अलीगंज में एक युवक की मौत की सूचना मिली है।

दुर्वेश (22) नामक व्यक्ति को उसके परिवार के लोग मंगलवार को उल्टी-दस्त के इलाज के लिए लाए थे। दुर्वेश के परिवार ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने दुर्वेश की नसों में कई शीशी तरल पदार्थ डाला। उसकी हालत बिगड़ने के बावजूद उसने उसे कहीं और ले जाने की अनुमति नहीं दी।

परिवार के एक सदस्य ने दावा किया कि डॉक्टर ने गारंटी दी थी कि वह दुर्वेश की तबीयत ठीक कर देगा। यह कहकर उसने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं ले जाने दिया। जब दुर्वेशकी हालत और बिगड़ गई तो परिजन उसे जबरन फर्रुखाबाद ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद आरोपी डॉक्टर क्लिनिक बंद करके फरार हो गया। अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीगंज क्षेत्राधिकारी नितीश गर्ग ने कहा, हमें अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही उचित जांच करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा