रांची से रायपुर के लिये रवाना हुए UPA विधायक, CM सोरेन बोले- हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सत्ता पक्ष तैयार

By अंकित सिंह | Aug 30, 2022

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इन सबके बीच आज मुख्यमंत्री आवास पर यूपीए के सभी विधायकों की बड़ी बैठक हुई। इसके बाद सभी विधायक बस से हवाई अड्डे की ओर रवाना हुए। जानकारी यह भी है कि सभी विधायक चार्टर विमान से रांची से रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया है कि सत्ता पक्ष हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कोई अनहोनी नहीं होगी। हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सत्ता पक्ष तैयार है। रणनीति के तहत कार्य किए जा रहे हैं। उसी रणनीति की छोटी सी झलक पहले और आज सभी ने देखा, आगे भी कई चीजें देखने को मिलेंगी। राज्य में षड्यंत्रकारियों को जवाब सत्ता पक्ष तरीके से देगी।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग को जिंदा जलाना पशुता, दुमका की घटना पर बोले ओवैसी- मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट बनाई जाए

सोरेन की झामुमो का मानना ​​​​है कि भाजपा महाराष्ट्र के समान सरकार को गिराने के लिए उसके और कांग्रेस से विधायकों की खरीद फरोख्त का प्रयास कर सकती है और विधायकों को सुरक्षित जगह में रखने की आवश्यकता है। लाभ के पद के मामले में सोरेन को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने की भाजपा की याचिका के बाद, निर्वाचन आयोग ने 25 अगस्त को राज्य के राज्यपाल रमेश बैस को अपना फैसला भेज दिया है। हालांकि, निर्वाचन आयोग के फैसले को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री को विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने की सिफारिश की है। तब से राजभवन ने इस मामले में कुछ भी घोषणा नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान

Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

Donald Trump ने रद्द किए पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल, CNN और Politico पहुंचे कोर्ट

Jodhpur-Jaisalmer छोड़िए! राजस्थान के इस जगह पर कम खर्च में मिलेगी Night Jungle Safari