अमेरिका में भारतीय मजदूरों को दिया जा रहा लालच, मंदिरों में कम रकम देकर करवा रहे काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2021

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक प्रमुख हिंदू संगठन को एक अद्यतन मुकदमे में नए आरोपों का सामना करना पड़ रहा है कि उसने भारत से आए मजदूरों को लालच दिया और सैकड़ों श्रमिकों को देश भर में अपने मंदिरों में कम मजदूरी पर काम करने के लिए मजबूर किया। इस साल मई में, भारतीय श्रमिकों के एक समूह ने बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के खिलाफ मानव तस्करी एवं मजदूरी कानून के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अमेरिकी जिला न्यायालय में एक मुकदमा दायर किया था। इसमें कहा गया था कि उन्हें रोका गया और न्यू जर्सी में विशाल स्वामीनारायण मंदिर के निर्माण के लिए लगभग एक डॉलर की मजदूरी पर काम करने के लिए मजबूर किया गया। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ समाचार-पत्र ने बुधवार को एक खबर में बताया गया कि न्यू जर्सी संघीय अदालत में दायर वाद में पिछले महीने संशोधन किया गया था।

प्रमुख खबरें

Planet Position का बड़ा खेल: कब ग्रह बनाते हैं भाग्यशाली और कब छीन लेते हैं सारा Good Luck

Prabhasakshi NewsRoom: Asim Munir की तारीफ करते हुए JD Vance बोले, मेरी जिंदगी में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी बेहद अहम हैं

तुम निकम्मे लोग, यहाँ व्यक्ति पूजा नहीं होती, DK Shivakumar के समर्थकों पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा का तीखा तंज | Video Viral

Famous Temple: Tirupati Balaji Temple के 5 Divine Facts, जिनके आगे विज्ञान भी हैरान, क्या आप जानते हैं