क्या भाजपा में शामिल होंगे उपेंद्र कुशवाहा! अफवाहों के बीच JDU नेता बोले- ऐसा सोचना भी अपराध है

By अंकित सिंह | Nov 14, 2022

बिहार की राजनीति में लगातार अटकलों का दौर चलता रहता है। कब कौन, किस ओर जा सकता है, इसको लेकर कहना बड़ा मुश्किल है। इन सबके बीच बिहार में इस वक्त चर्चा इस बात की तेज है कि उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को मन मुताबिक पद नहीं मिला है जिसकी वजह से वह नीतीश कुमार से नाराज हैं। महागठबंधन के साथ सरकार बनने के बाद भी उपेंद्र कुशवाहा को कोई अहम मंत्रालय नहीं मिला। भाजपा की ओर से तो साफ तौर पर कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को जदयू में लाकर कोनिया घर थमा दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्र ने एक बातचीत के दौरान कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जिस पद के लायक हैं, उन्हें पद नहीं दिया गया। इससे पहले चिराग पासवान की पार्टी की ओर से भी दावा किया गया था कि उपेंद्र कुशवाहा जल्द ही एनडीए के साथ हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में शराबबंदी को असफल करार दिया, कहा- केवल सरकार के कहने से नहीं होगा

हालांकि, राजनीति समझने वाले लोग इस बात को भलीभांति समझते हैं कि नेताओं की कथनी और करनी में फर्क रहता है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अलग मोर्चा बनाकर उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में थे। लेकिन उनके गठबंधन को जीत नहीं मिली। नीतीश कुमार के कभी बेहद करीबी रहे उपेंद्र कुशवाहा के साथ उनके रिश्ते काफी तल्ख हो गए थे। 2013 के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी जिसका नाम रालोसपा रखा था। 2014 के चुनाव में रालोसपा ने भाजपा से गठबंधन किया था। उपेंद्र कुशवाहा ने भी जीत हासिल की। उपेंद्र कुशवाहा केंद्र की मोदी सरकार 1 में शिक्षा राज्य मंत्री भी बने। लेकिन नीतीश कुमार के एक बार फिर से भाजपा के साथ गठबंधन होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा असहज दिखने लगे। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा से गठबंधन तोड़ ली। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश