उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा, राजग का भी दामन छोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2018

नयी दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी कुशवाहा ने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का साथ छोड़ दिया हैं। जिसके बाद बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। बता दें कि इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही कुशवाहा विपक्षी एकता बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार से नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मिली जानकारी के मुताबिक कुशवाहा ने राजग का साथ छो़ड़ दिया हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख पिछले कुछ सप्ताहों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। रालोसपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के भाजपा के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे थे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा और जदयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। बिहार से लोकसभा में 40 सांसद आते हैं।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में महिलाओं को संबोधित करेंगे PM Modi, नारी शक्ति को करेंगे प्रेरित

Skin Care: ब्लैकहेड्स और अनचाहे बालों को रिमूव करने में बेहद फायदेमंद है घरेलू नुस्खा, फेस पर आएगा गजब का ग्लो

Uttar Pradesh : बलिया में दहेज के लिए हत्या के दोषी पति और सास को आजीवन कारावास की सजा

बारामूला की जनता ने जीता PM मोदी का दिल, लोकसभा क्षेत्र में मतदान के टूटे सभी रिकॉर्ड