By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2019
पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने हाल में झारखंड और पश्चिम बंगाल में मॉब लिंचिंग पर गहरी चिंता जताई और इसे दक्षिणपंथी उग्रवाद की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे दक्षिणपंथी उग्रवाद पर काबू पाने के लिए तत्काल कदम उठाएं। रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक द्वारा आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुशवाहा पहले भी इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए जरूरी कार्रवाई करने की गुहार कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: नेहरू को मोदी ने किया याद, बोले- राष्ट्र निर्माण के लिए कर्तव्य के मार्ग पर चलें
कुशवाहा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को तीन तलाक की शिकार महिलाओं की तो बड़ी फिक्र है लेकिन उन मुस्लिम महिलाओं की नहीं जिनके पतियों को दक्षिणपंथी गुंडे हत्या कर विधवा बना रहे हैं। उन्होंने सरकार से कहा है कि सरकार को तत्काल जल्द कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि देश का हर नागरिक खुद को सुरक्षत महसूस कर सके।