महागठबंधन से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा, BSP के साथ मिलकर लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

By अंकित सिंह | Sep 29, 2020

बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच आखिरकार रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया। कुशवाहा ने एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया है। साथ ही साथ उन्होंने तीसरे मोर्चे के गठन का ऐलान भी कर दिया है। अब उपेंद्र कुशवाहा बिहार में मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस गठबंधन में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट भी हिस्सा रहेगी। कई दिनों से इस बात की चर्चा थी कि उपेंद्र कुशवाहा कहां जाएंगे क्योंकि उन्होंने खुले तौर पर तेजस्वी को नेता मानने से इनकार कर दिया था। इस बात की भी चर्चा जोरों पर थी कि वह एक बार फिर एनडीए में शामिल हो सकते हैं लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों को इस पर संदेह था। आखिरकार उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बात आज मीडिया के सामने रख दी। महागठबंधन में अपनी पार्टी की स्थिति के बारे में स्पष्ट राय नहीं बनने के कारण कुशवाहा काफी समय से नाराज चल रहे थे।

प्रमुख खबरें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत

Yearly Horoscope 2026: 2026 का महा राशिफल, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल, सफलता या नुकसान

मैदान पर घायल हुए स्टार क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाना पड़ा