UPPSC Mains Exam 2026: उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, Admit Card जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 21, 2026

यूपी पीएससी की दिन-रात तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, त्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपी पीएससी मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो कैंडीडेट यूपी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जो उम्मीदवार लंबे से इंतजार में थे वे लोग अब UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। 

यूपीपीएससी ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। जो कैंडीडेट इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। वे लोग इन स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।

- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें। 

- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment Dashboard पर क्लिक करना है।

 - अब आप LICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT. NO. A-1/E-1/2025, COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES (MAINS) लिंक पर क्लिक करें।

 - लिंक पर क्लिक करने के बाद ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।

 - लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

 - आखिर में आप इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

कब होगी परीक्षा?

आपको बताते चलें कि, यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा 29 मार्च से लेकर 01 अप्रैल, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो शिप्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक संचालन की जाएगी। वहीं, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले जरुरी दिशा-निर्देशों को जरुर पढ़ें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ को जरुर साथ लेकर जाएं। परीक्षा वाले दिन समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत