Chai Par Sameeksha: Assam विधानसभा में जुमा ब्रेक खत्म होने पर बवाल, हिमंता पर उठ रहे सवाल

By अंकित सिंह | Sep 02, 2024

प्रभासाक्षी की साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में हमने असम विधानसभा में जुमा ब्रेक खत्म होने और कोलकाता मामले को लेकर चर्चा की। हमेशा के तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे। नीरज दुबे से हमने पहला सवाल असम को लेकर ही पूछा कि आखिर हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार द्वारा उठाए गए कदम पर इतना सियासी बवाल क्यों हो रहा है? इसके जवाब में नीरज दुबे ने कहा कि हैरान करने वाली बात है कि किसी विधानसभा में जुम्मे की नमाज के लिए ब्रेक भी दिया जाता था। 

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: हिमंता बिस्‍वा सरमा को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट! हिंदुत्व की राह पर तेजी से लगा रहे दौड़

नीरज दुबे ने कहा कि सदन में मौजूद जो भी मुस्लिम विधायक या सांसद होते हैं, उन्हें रोका तो नहीं जाता है। वह आजादी के साथ नमाज अदा करने जा सकते हैं। उन्हें किसी प्रकार की कोई रोक-टोक नहीं रहने वाली है तो फिर 2 घंटे की ब्रेक की क्या जरूरत है? असम सरकार ने अच्छा फैसला लिया है। इसको सिर्फ विवाद खड़ा करने के मकसद से नहीं देखा जाना चाहिए। जनता के हित में फैसला लिया गया है। इससे सभी समाज के लोगों को फायदा होगा। यह किसी सरकार का थोपा गया कदम नहीं है। नीरज दुबे ने कहा कि असम के सभी विधायकों से परामर्श करने के बाद ही यह फैसला लेकर आई है। चाहे उसमें हिंदू विधायक हो या फिर मुस्लिम विधायक। उन्होंने कहा कि अगर कोई परंपरा औपनिवेशिक काल से चली आ रही है तो उसको बदलने की जरूरत है।

कोलकाता मामले को लेकर हो रही राजनीतिक पर नीरज दुबे ने कहा कि हमने महिलाओं को 33% आरक्षण तो दे दिया लेकिन हम उन्हें न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। सरकार और पार्टी के लोग सिर्फ राजनीति में व्यस्त हैं। पीड़िता को अभी भी इंसाफ की दरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बात पर लगातार फोकस कर रहे हैं कि पीड़िताओं को इस मामले में जल्द से जल्द न्याय मिलने चाहिए। हमें महिलाओं को त्वरित न्याय सुलभ कराने की जरूरत है। साथ ही साथ लोगों में कानून का डर हो इस हिसाब से फैसले की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter