Tejashwi Yadav को लेकर बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, भाजपा ने की डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग

By अंकित सिंह | Mar 14, 2023

हाल के दिनों में बिहार की राजनीति काफी गर्म है। जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खुद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कई तरह के जांच का सामना कर रहे हैं। इन सब के बीच आज बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहा। भाजपा विधायकों ने लगातार तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। भाजपा विधायक विधानसभा में तेजस्वी यादव के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते नजर आए। भाजपा ने साफ तौर पर राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। 

इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी की आस छोड़कर शुरु किया खुद का काम, आज लाखों में है आमदनी

इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था ईडी के अधिकारियों ने मेरे घर में आधे घंटे में छापेमारी खत्म कर दी, लेकिन ऊपर से आदेश मिलने की प्रतीक्षा करते हुए यहीं ठहरे रहे। राजद नेता ने आरोप लगाया कि ईडी ने शादीशुदा बहनों और ससुराल वालों से जेवर उतरवाए और उन गहनों को बरामदगी बताते हुए तस्वीरें दिखाईं। तेजस्वी यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले सप्ताह उनके दिल्ली स्थित आवास पर “आधे घंटे में” छापेमारी खत्म कर दी थी, लेकिन वे “ऊपर से आदेश मिलने” की प्रतीक्षा करते हुए घर में ही रुके रहे। 

प्रमुख खबरें

Disha Salian Death Case में CBI ने दर्ज की FIR, CM Devendra Fadnavis बोले- अटकलें न लगाएं

Maintenance के लिए कई मुकदमे न करें महिलाएं, Allahabad HC ने दी नसीहत

आतंकी मसूद पर पाकिस्तान की नई नौटंकी

मेलोडी, ठेकुआ, मखाना-सत्तू— भारत की फूड डिप्लोमेसी का नया दौर