नुपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर ओडिशा विधानसभा में हंगामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

भुवनेश्वर। पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हंगामे के चलते ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही शनिवार को कई बार स्थगित की गयी। कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया और शर्मा के बयान पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का विचार जानना चाहा। उन्होंने कहा, ‘‘नुपुर शर्मा भाजपा की प्रवक्ता या एजेंट थीं। कल उच्चतम न्यायालय ने उन्हें फटकार लगायी एवं परोक्ष रूप से इस राजनीतिक दल की आलोचना भी की।’’

इसे भी पढ़ें: जेके लक्ष्मी सीमेंट ने बेहतरीन क्वालिटी वाला सीमेंट मध्य-पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाजार में किया पेश

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भाजपा ने उन्हें निलंबित भी कर दिया है एवं उन्होंने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली है। सेठी ने कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। सदन में नारेबाजी जारी रहने के बीच दोनों विपक्षी दलों के सदस्य एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग करते हुए आसन के समीप आ गये।

विधानसभा अध्यक्ष बी. के. अरूख ने कहा कि सदन उस व्यक्ति पर चर्चा नहीं कर सकता है जो इस उसका सदस्य नहीं है एवं यहां मौजूद नहीं है। पिछले ही महीने अरूख विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताई और उन्होंने अपना विरोध तेज कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दो बार 10-10 मिनट के लिए और बाद में शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें