Parliament Diary: Manipur Viral Video पर संसद में घमासान, Lok Sabha और Rajya Sabha की कार्यवाही स्थगित

By अंकित सिंह | Jul 20, 2023

आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। लेकिन पहले ही दिन जबरदस्त तरीके से हंगामा देखने को मिला। हंगामे की वजह से दोनों ही सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित हो गई। अब संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। मणिपुर मामले को लेकर दोनों सदनों में हंगामा देखने को मिला। एक ओर सरकार का दावा है कि वह मणिपुर को लेकर हर तरह की चर्चा को तैयार है। लेकिन दूसरी ओर विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। 

- राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मणिपुर जल रहा है.. महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, उन्हें नंगा कर घुमाया जा रहा है और पीएम मोदी चुप हैं और वह बाहर बयान दे रहे हैं। 

- BJP सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जब अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया और सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है तब क्यों भाग रहे हैं? विपक्ष का प्रस्ताव था और भाजपा का भी प्रस्ताव था कि इसपर चर्चा हो। आज प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भी अपना दुख व्यक्त कर दिया है, इन्हें बहाना चाहिए कि सदन की कार्यवाही न चले। हम तो बंगाल पर भी चर्चा चाहेंगे। मणिपुर पर भी चर्चा होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Monsoon Session: सरकार Manipur पर चर्चा को तैयार, Piyush Goyal बोले- विपक्ष ने संसद नहीं चलने देने का मन बनाया

- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 महिलाओं(मणिपुर में) के साथ जिस तरह का व्यवहार और अत्याचार हुआ, उसकी घोर निंदा की है और कड़े शब्दों में कहा है कि कितने भी हो और कोई भी हो, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए... मगर दूर्भाग्य ये है कि विपक्षी दल इसे राजनीति के रूप में देखते हैं, राजनीति करना चाहते हैं। हमने सदनों में कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार है मगर विपक्ष चर्चा से भागना चाह रहा है। 

प्रमुख खबरें

ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश, संयुक्त संसदीय समिति ने सौंपी राय

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार