विपक्ष के हंगामे के चलते पहले ही यूपी विधान सभा की कार्यवाही स्थगित

By अजय कुमार | Aug 17, 2021

लखनऊ। दिल्ली में माननीय सांसदों ने दोनों सदन नहीं चलने दिए थे तो उत्तर प्रदेश में माननीय विधायकों के चलते उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले ही दिन हंगामेदार महौल रहा। समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस का विधान भवन के बाहर तथा अंदर जर्बदस्त तरीके से हंगामा देखने को मिला। विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के सदस्य तो हंगामें के लिए इतने उतवाले थे कि वह शोक प्रस्ताव के दौरान ही वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की लोकप्रियता में आई गिरावट, 23 फीसदी लोगों ने महंगाई को NDA सरकार की विफलता माना: सर्वे

विधान परिषद में शोर शराबे के बीच कार्यवाई स्थगित की गई। मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही स्थगित करने में कामयाबी हासिल करने के पश्चात समाजवादी पार्टी के विधायक तथा विधान परिषद सदस्य विधान भवन के बाहर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। इससे पूर्व मानसून सत्र के पहले दिन महंगाई और बेरोजगारी का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक बैलगाड़ी से विधान भवन पहुंचे। सपा विधायकों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। समाजवादी विधायक एक हाथ में राष्ट्रध्वज और दूसेर में समाजवादी पार्टी का झंडा लिए बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का विरोध कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand