Vande Mataram को लेकर Abu Azmi के बयान पर बवाल, भाजपा ने कहा- वो औरंगजेब के सामने सिर झुकाते हैं लेकिन...

By अंकित सिंह | Jul 19, 2023

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने बुधवार को घोषणा की कि वह "वंदे मातरम" का नारा नहीं लगाएंगे। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज नगर में सांप्रदायिक स्थिति पर चर्चा के दौरान विधान सभा को सूचित किया कि उनका धर्म इस्लाम उन्हें राष्ट्रीय गीत गाने से रोकता है। आज़मी ने कथित तौर पर "वंदे मातरम" गीत बोलने से इनकार कर दिया और कहा कि उनका धर्म उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि यदि भारत में रहना है तो 'वन्दे मातरम्' बोलना ही पड़ेगा। हम इसे नहीं कर सकते। भाजपा विधायकों द्वारा बयान पर कड़ी आपत्ति जताए जाने पर हंगामा मच गया। विवाद बढ़ने पर अबू आजमी ने कहा कि मैं 'वंदे मंत्रम्' का सम्मान करता हूं लेकिन मैं इसे पढ़ नहीं सकता क्योंकि मेरा धर्म कहता है कि हम 'अल्लाह' के अलावा किसी के सामने सिर नहीं झुका सकते। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: हेट स्पीच मामले में Azam Khan को लगा बड़ा झटका, रामपुर कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

विधानसभा में क्या हुआ था

भाजीनगर जिले में हुए दंगे का मुद्दा उठाते हुए आजमी ने कहा कि वंदे मातरम का नारा लगाना उन्हें अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि अगर भारत में रहना है तो वंदे मातरम बोलना ही होगा। हम ऐसा नहीं कर सकते। हम केवल एक ईश्वर में विश्वास करते हैं। आजमी के बयान पर भाजपा विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विधायकों से शांत रहने की अपील की और कहा, आजमी की टिप्पणियां विषय के लिए अप्रासंगिक हैं। उन्हें चर्चा के लिए सूचीबद्ध मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’ नार्वेकर की अपील के बाद भी हंगामा जारी रहा और इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार