इरफान अंसारी के बयान पर बवाल, फूट-फूटकर रोने लगीं सीता सोरेन, कहा- मेरे पति जीवित नहीं हैं, इसलिए...

By अंकित सिंह | Oct 28, 2024

भाजपा नेता सीता सोरेन ने कांग्रेस के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा उनके बारे में कथित तौर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के बारे में बोलते हुए रो पड़ीं। जामताड़ा सीट से झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ रहीं सोरेन नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले प्रेस को संबोधित कर रही थीं। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अंसारी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद सोरेन के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल जाने के बाद परिवार के साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर मतभेद हो गया था। हेमंत सोरेन शिबू सोरेन के छोटे बेटे हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने शनिवार को अंसारी की टिप्पणी का संज्ञान लिया और झारखंड सरकार को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी। झारखंड भाजपा ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को झारखंड कांग्रेस के मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ पार्टी नेता सीता सोरेन के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Elections से पहले Mahendra Singh Dhoni को मिली बड़ी जिम्मेदारी, करेंगे ये काम

इससे पहले, भाजपा की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि अंसारी ने पार्टी नेता सीता सोरेन के बारे में कथित तौर अपमानजनक टिप्पणी की है। सोरेन ने अंसारी की कथित टिप्पणी का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया। उन्होंने मंत्री से माफी की मांग की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अंसारी ने दावा किया कि वीडियो में ‘छेड़छाड़’ की गई है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार को एक ‘पेन ड्राइव’ दिया, जिसमें अंसारी का ‘‘मूल’’ वीडियो होने का दावा किया गया।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार