उत्तरी दिल्ली नगर निगम सदन में नोवेल्टी सिनेमा जमीन की बिक्री को लेकर हंगामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2021

नयी दिल्ली।  उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) में शुक्रवार को सदन में कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि नगर निकाय ने चांदनी चौक स्थित नोवेल्टी सिनेमा की जमीन को बेहद कम दाम पर बेच दिया।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के किए खुशखबरी! कक्षा 6th से 12th तक के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे

सदन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा, आवासीय संपत्तियों के मालिकों का संपत्ति कर माफ करने संबंधी प्रस्ताव लाया गया था लेकिन आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने दूसरा मुद्दों को उठाया। प्रस्ताव में एनडीएमसी के अधिकारक्षेत्र में आने वाले 50 वर्ग मीटर तक की आवासीय संपत्तियों का संपत्ति कर माफ करने का प्रावधान था जिसमें भवन और खाली पड़े भूखंड भी शामिल हैं। प्रस्ताव पेश होते ही दोनों पक्ष के पार्षदों ने एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया जिन पर नोवेल्टी सिनेमा की जमीन बेचने संबंधी आलोचना लिखी हुई थी।

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: देवताओं का वानर रूप में अवतार और अयोध्या में श्रीराम जन्म की तैयारी

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि