Ramcharitmanas पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल, भाजपा ने कहा- हमेशा देश विरोधी लोगों के साथ खड़ी रही है सपा

By अंकित सिंह | Jan 23, 2023

रामचरितमानस को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने सबसे पहले रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भी विवाद बढ़ गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस के कुछ हिस्सों पर बैन लगाने की भी मांग कर दी थी। अब भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल पूछा है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: रामचरितमानस विवाद पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, मंत्री को नसीहत देते हुए कहा- धर्म में हस्तक्षेप ठीक नहीं

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि मुझे रामचरित्रमानस से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन रामचरित्रमानस के कुछ हिस्सों में विशेष जातियों और संप्रदायों को निर्दिष्ट करने वाली अपमानजनक टिप्पणियां और व्यंग्य हैं, उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर रामचरितमानस की किन्ही पंक्तियों के कारण समाज के एक वर्ग का जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर अपमान होता हो तो यह निश्चित रूप से धर्म नहीं बल्कि अधर्म है। रामचरितमानस में कुछ पंक्तियों में कुछ जातियों जैसे कि तेली और कुम्हार का नाम लिया गया है। मौर्य ने कहा इन जातियों के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार