UPSC CSE 2022 में Jammu-Kashmir के तीन उम्मीदवारों ने शानदार उपलब्धि हासिल की

By नीरज कुमार दुबे | May 24, 2023

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों ने जम्मू-कश्मीर को इस बार विशेष रूप से खुश कर दिया है। केंद्र शासित प्रदेश के तीन उम्मीदवारों ने इस बार परीक्षा पास कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर सातवां स्थान हासिल करने वाले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में डूरू निवासी वसीम अहमद भट ने पिछले साल इस परीक्षा में 225वां रैंक हासिल किया था। इस बार उन्होंने शानदार कामयाबी हासिल की। अपने बेटे की इस उपलब्धि से उत्साहित वसीम अहमद भट के पिता मोहम्मद यूसुफ भट ने कहा, ‘‘मेरे बेटे ने पिछले वर्ष भी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इससे पहले उसने 225वां रैंक प्राप्त किया था और अब उसने सातवां स्थान हासिल किया है। मुझे खुशी है। यह अनंतनाग सहित कश्मीर के लिए खुशखबरी और प्रेरणादायक है। हम सभी ईश्वर के आभारी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनका परिवार हमेशा से चाहता था कि भट आईएएस अधिकारी बने और आज ईश्वर ने हम सभी मनोकामना पूरी कर दी।’’

इसे भी पढ़ें: तीन दशक बाद फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थान बना जम्मू कश्मीर, LG सिन्हा बोले- GDP में दिया 7% का योगदान

हम आपको बता दें कि यूपीएससी ने कहा है कि 933 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसमें 613 पुरूष और 320 महिलाएं हैं। यूपीएससी ने बताया कि शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 14 महिलाएं और 11 पुरूष हैं। उल्लेखनीय है कि यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होता है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के अधिकारियों का चयन किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Yes Milord | 70 साल पुराना ज़मीन विवाद: नेहरू से मोदी तक बदलते रहे देश के PM, जिस डीड पर आया SC का फैसला... तब पैदा भी नहीं हुए थे दोनों जज!

पाला बदलने वाले MPs पर Uddhav Thackeray का गुस्सा, बोले- सच्चे शिवसैनिक मेरे साथ

LoC पर Pakistani घुसपैठिया दबोचा गया, सुरक्षा बलों की सतर्कता से नाकाम हो गयी साजिश

Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे