By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 06, 2026
आज यानी 06 मार्च 2026 को यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीअससी सिविल सेवा की परीक्षा में इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक हासिल की और राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक प्राप्त की है। जो भी उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे लोग अब यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कैसे डाउनलोड करें यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट।
ऐसे डाउनलोड करें UPSC CSE Result 2025
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर 'UPSC Civil Service Resule 2025' रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
- आखिर में इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
शॉर्टलिस्ट हुए 958 उम्मीदवार
यूपीएससी ने जारी की अधिसूचना में बताया है कि इस परीक्षा के जरिए कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें जनरल कैटगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 है।
देखें टॉपर्स के नाम
इस बार यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में टॉप 10 में तीन लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा में टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है।
रैंक नाम
1 अनुज अग्निहोत्री
2 राजेश्वरी सुवे
3 एकांश ढुल
4 राघव झुनझुनवाला
5 ईशान भटनागर
6 जिनिया अरोरा
7 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 पक्षल सेक्रेटरी
9 आस्था जैन
10 उज्जवल प्रियांक
कब हुई थी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई, 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 के बीच कराया गया था।