सिविल सेवा परीक्षा के लिए यूपीएससी की साक्षात्कार प्रक्रिया दो अगस्त से शुरू होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

नयी दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया दो अगस्त से शुरू करने का निर्णय लिया है जो कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण टल गई थी। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) तथा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) से गुजरना होता है।

इसे भी पढ़ें: जीएसटी परिषद की बैठक: कोविड संबंधी आवश्यक वस्तुओं पर कर कटौती को लेकर होगी चर्चा

उसने बताया कि साक्षात्कार के लिए ई-समन पत्र जल्द ही उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा इन्हें आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। मुख्य परीक्षा के परिणाम इस वर्ष 23 मार्च को घोषित किए गए थे तथा साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू करने के लिए 26 अप्रैल की तारीख तय की गई थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इन्हें एहतियाती तौर पर टाल दिया गया।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत