सेमीफाइनल की हार से निराश, लेकिन विश्व चैम्पियनशिप में प्रदर्शन से खुश: मैरी कॉम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम (51 किग्रा) सेमीफाइनल में मिली हार से निराश थी लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें विश्व चैम्पियनिशप अभियान में अपने प्रदर्शन पर गर्व है जिससे अगले साल दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का उनका भरोसा मजबूत हो गया है।  छत्तीस साल की इस महिला मुक्केबाज ने कांस्य से विश्व चैम्पियनशिप में अपना आठवां पदक हासिल किया जिससे वह एमेच्योर विश्व चैम्पियनशिप के इतिहास में सबसे सफल मुक्केबाज बन गयी है।  

इसे भी पढ़ें: सेमीफाइनल में हारी मैरी कॉम, कांस्य से करना पड़ा संतोष

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैंने 51 किग्रा में इस विश्व चैम्पियनशिप में सही सतुंलन हासिल किया। मैं जानती थी कि मुझे कितना प्रयास करने की जरूरत थी, रणनीति और योजनायें भी काफी सही रहीं।’’ मैरी कॉम ने कहा, ‘‘ओलंपिक की योजनाओं के संबंध में इससे चीजें मेरे लिये आसा हो गयी हैं। मैं जिन मुक्केबाजों से यहां भिड़ी हूं, उनसे कभी भी नहीं भिड़ी थी। और मुझे लगता है कि उन्हें हराना इतना मुश्किल भी नहीं था।’’

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध