अर्बन कंपनी ने 25.5 करोड़ डॉलर जुटाए, मूल्यांकन 2.1 अरब डॉलर हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

नयी दिल्ली। अर्बन कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसने प्रोसस वेंचर्स, ड्रैगनर और वेलिंगटन मैनेजमेंट की अगुवाई में 25.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 1,857 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। वित्त पोषण के ‘एफ राउंड’ में वाय कैपिटल, टाइगर ग्लोबल और स्टीडव्यू ने भी भागीदारी की और इस दौरान अर्बन कंपनी का मूल्यांकन 2.1 अरब अमरीकी डालर रहा।

इसे भी पढ़ें: विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में डॉ हर्षवर्धन का पूरा हुआ कार्यकाल

अर्बन कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक अभिराज सिंह भाल ने पीटीआई-को बताया कि ताजा दौर में 18.8 करोड़ अमरीकी डालर का प्राथमिक पूंजी निवेश और शुरुआती निवेशकों द्वारा लगभग 6.7 करोड़ अमरीकी डालर की द्वितीयक बिक्री शामिल है। उन्होंने कहा कि अर्बन कंपनी ने अब तक प्राथमिक पूंजी के रूप में लगभग 33 करोड़ अमरीकी डालर जुटाए हैं।

प्रमुख खबरें

Kochi Mercedes Car Accident मामले में जज के नाबालिग बेटे की जमानत बरकरार, याचिका खारिज

UP में PMHS डॉक्टरों के लिए सुपर स्पेशियलिटी का मौका, 10 साल की सेवा अनिवार्य

Maharajganj में पुलिस और ATS का बड़ा एक्शन, 122 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा