Urban Company अब 15 मिनट में पहुंचाएगी घर पर मेड, सर्विस शुरू होने पर मचा बवाल

By रितिका कमठान | Mar 15, 2025

अर्बन कंपनी अबतक कई डोरस्टेप सर्विस देती आई है, जिसमें ब्यूटी सर्विस, फिटनेस ट्रेनिंग, अप्लायंस रिपेयर, प्लंबिंग आदि की सर्विस आसानी से घर बैठे ही मिल जाती है। कंपनी अपनी होम डिलिवर सर्विस के लिए काफी प्रचलित है। इसी बीच अर्बन कंपनी ने झटपट कामवाली बाई की सर्विस की शुरुआत भी की है।

बता दें कि अर्बन कंपनी ने इंस्टा मेड्स की इस नई सर्विस के जरिए 15 मिनट में काम वाली दीदी उपलब्ध कराने का वादा किया है। कंपनी क्विक कॉमर्स क्षेत्र में भी जल्दी कदम रखने जा रही है। कंपनी ने फेसबुक पर बताया कि इस सर्विस की असल कीमत 245 रुपये प्रति घंटा है मगर लॉन्च ऑफर के तहत इसे 49 रुपये में पेश किया गया है।

 

मिलेंगी ये सर्विस

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक इस सर्विस को शुरुआती स्तर पर ही मुबंई में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस सर्विस में 'इंस्टा मेड्स' में बर्तन धोना, झाड़ू लगाना, पोछा लगाना और खाना बनाने की तैयारी की सुविधा दी जाएगी।

 

कंपनी पहले से दे रही है ये सेवाएं

अर्बन कंपनी पहले से ही कई सर्विस देती भी आ रही है। इसमें घर की सफाई, पेस्ट कंट्रोल, बाथरूम और किचन की सफाई, सोफा-कार्पेट की सफाई, दीमक-खटमल नियंत्रण, आदि की सर्विस दी जाती है। इसके अलावा कंपनी एसी रिपेयर, इंस्टॉलेशन और अनइंस्टॉलेशन, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर और पेंटिंग जैसी सर्विस भी कस्टमर्स को देती है।

हो रहा सर्विस का विरोध

इस सर्विस को अपमानजनक बताते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महसूस किया कि आज के समय में "नौकरानी" शब्द का प्रयोग अपमानजनक और पुराना हो गया है। "अर्बन कंपनी से बेहतर की उम्मीद थी। :/ क्या किसी ने उन्हें नहीं बताया कि "नौकरानी" शब्द पुराना, लिंगभेदी और सामान्य रूप से अपमानजनक है? इसके अलावा, विज्ञापन के दृश्यों में क्या है," 'एक्स' पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा।

प्रमुख खबरें

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks

Meta Layoffs: मार्क जुकरबर्ग के AI प्लान से संकट में 8000 Jobs, कर्मचारियों में नौकरी जाने का डर

Bengaluru की चिलचिलाती धूप में मिली ठंडी राहत, Ice Cream मिलते ही खिल उठे मजदूरों के चेहरे