शहरी विकास मंत्री ने पार्किंग सुविधा के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 17, 2022

शिमला । शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां बताया कि प्रदेश के विकास में शहरी विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। शहरों में बेहतर सड़क सुविधा के दृष्टिगत वाहनों की संख्या बढ़ने से पार्किंग की सुविधा बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। इस सन्दर्भ मंे नगर पंचायत जुब्बल में पार्किंग के निर्माण के लिए जुब्बल-कोटखाई के पूर्व विधायक दिवंगत नरेन्द्र बरागटा की मांग पर सरकार द्वारा पहले ही एक करोड़ रुपये जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग के लिए आज दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है।

इसे भी पढ़ें: दियोटसिद्ध में 14 मार्च से शुरू होंगे चैत्र मास मेले, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

भाजपा आई.टी. विभाग जिला शिमला की बैठक जिला संयोजक प्रभात शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश पार्टी कार्यालय दीप कमल चक्कर में संपन्न हुई I इस बैठक में आई.टी. विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल एवं आई.टी. विभाग शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी शुभांकर सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गयी और पूर्व में हुए विभिन्न कार्यक्रमों एवं कार्यों की समीक्षा की गयी।

प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश नेतृत्व द्वारा अब तक जो भी कार्य दिए हैं उनमें आई.टी. विभाग ने अपनी सक्रीय भूमिका निभाई है और आगे जो भी कार्य पार्टी द्वारा दिए जाएंगे उन सब को आई.टी. विभाग पूरी निष्ठा के साथ संपन्न करेगा। उन्होंने कहा की यह वर्ष चुनावी वर्ष है और  आई.टी. विभाग इन चुनावों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।  इस बैठक में जिला कार्यकारणी, मण्डल संयोजकों सहित मण्डल कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana Part 1 अब 5 नवंबर 2026 को होगी रिलीज; भारत और विदेशों में एक साथ सिनेमाघरों में उतरेगी फिल्म

न्यायिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश, विपक्ष के Supreme Court मार्च पर बरसे Fadnavis

Nepal Flood: गोरखा जिले में सेना ने 95 लोगों को सुरक्षित निकाला, 5 लापता

Delhi Police को अल्टीमेटम: Jantar Mantar पर Peaceful Protest के लिए CJP ने दी 24 घंटे की डेडलाइन