शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज जुब्बल कोटखाई नावर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 15, 2021

जुब्बल कोटखाई । शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज जुब्बल कोटखाई नावर  विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी,जकराडी व धाली में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। भारद्वाज गाँव में स्थानीय लोगों से मिले और संवाद किया। 

 

मंत्री ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार को  समर्थन देने का आव्हान किया और कहा कि सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हाल ही के दिनों में ही अनेकों काम यहां हुए हैं।   उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के जीतने से क्षेत्र में विकास की गति और बढ़ेगी। 

 

इसे भी पढ़ें: मुद्दा नहीं मिला तो सेना को निशाना बनाने लगी कांग्रेस: विकास के आंकड़ों के आगे बेबस हो चुकी है कांग्रेस --जयराम ठाकुर

 

 

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोग भाजपा के साथ आज भी खड़े हैं। हालांकि भ्रम फैलाने का प्रयास जरूर हुआ था लेकिन उस झांसे में भाजपा से जुड़े लोग नहीं आए।   भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर इस चुनाव में है और विकास के मुद्दे पर जनता के बीच है। 

 

इसे भी पढ़ें: मुद्दा नहीं मिला तो सेना को निशाना बनाने लगी कांग्रेस: विकास के आंकड़ों के आगे बेबस हो चुकी है कांग्रेस --जयराम ठाकुर

 

उन्होंने कहा भाजपा ने एक महिला कार्यकर्ता को टिकट दिया है और परिवारवाद की राजनीति का प्रतिकार किया है।   आम जनता इस मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़ी है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे