उर्फी जावेद ने शेयर किए कास्टिंग डायरेक्ट के साथ चैट के स्क्रीनशॉट, कहा - "फिल्म में रोल पाने के लिए समझौता करना पड़ता है"

By प्रिया मिश्रा | Feb 23, 2022

बिग बॉस ओटीटी से फेमस हुईं मॉडल-एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के कारण दुनियाभर ,इ मशहूर हैं। उर्फी ने भले ही सिनेमा में कुछ बड़ा नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी रिवीलिंग और छोटे कपड़ों में तस्वीरें डालती रहती हैं। उनकी हर ड्रेस पर लाखों कमेंट और लाइक आते हैं। हल ही में एक इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि उन्होंने बीटाउन में अपना नाम बनाने के लिए संघर्ष किया। उर्फी अपने बयानों के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उर्फी ने एक कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ उन पर यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दावा किया है कि कास्टिंग डायरेक्टर ने अनुचित बयान और अश्लील हरकतें की हैं।

इसे भी पढ़ें: करिश्मा कपूर से अलग होना पति संजय कपूर को पड़ा बहुत भारी, हर महीने देने पड़ते हैं इतने रूपए

उर्फी ने आरोप लगाया कि ओबेद ने कम उम्र में ही युवा मॉडलों को अश्लील ऑफर दिए। उनका यहां तक ​​कहना है कि फिल्म में रोल पाने के लिए समझौता करना पड़ता है। कास्टिंग डायरेक्टर ने सेक्सुअल हैरेसमेंट करने से भी नहीं हिचकिचाया। उर्फी ने उन दो मॉडलों के साथ चैट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए जिन्होंने उर्फी के साथ अपने अनुभव साझा किए। 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान के घर की बहू बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा, लेकिन शादी से पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा ने कर दिया संपत्ति से बेदखल

उर्फी जावेद द्वारा अपनी इंस्टा कहानियों पर इसे पोस्ट करने के तुरंत बाद, टीवी अभिनेता प्रियांक शर्मा ने उनका समर्थन किया। प्रियांक ने इंस्टा स्टोरी अपने सोशल मीडिया पर दोबारा शेयर की, जिसका स्क्रीनशॉट उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर अफरीदी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए। इस बारे में सफाई देते हए उर्फी ने अपनी आखिरी इंस्टा स्टोरी में लिखा, "मैंने इतने सारे लोगों के साथ काम किया है, अगर हम अच्छी शर्तों पर समाप्त होते हैं तो मैं आप पर कुछ भी आरोप क्यों लगाऊंगी, यह उस पैसे के बारे में भी नहीं है जो अब मेरे पास है, मेरे पास सबूत हैं जहां उसने युवा लड़कियों के सामने परेशान किया, उन्हें बताया कि यह एक वीडियो मीटिंग है। मैं उसके खिलाफ लड़ रहा हूं क्योंकि वह एक यौन शिकारी है और मैं चाहता हूं कि सभी को पता चले कि लड़कियां उसके आसपास सुरक्षित नहीं हैं। मैं अपने पैसे के लिए कड़ी मेहनत करता हूं और अपने पैसे की मांग करना कोई अपराध नहीं है, लेकिन एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करना आप बिट*एच हैं।"

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई