Uorfi Javed Health Update: अस्पताल में ऐसा हो गया है उर्फी जावेद का हाल, तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती

By एकता | Aug 07, 2022

सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी और नेक्स्ट लेवल के फैशन की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री उर्फी जावेद इस समय अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, शनिवार को अभिनेत्री की 103-104 बुखार हो गया था और उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था। उर्फी के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। लेकिन अब इन सब के बीच अभिनेत्री ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये अपनी हेल्थ अपडेट दी है।


 

इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ 'तेरे विच रब दिसदा' गाना, Breakup के बाद दिखी Shamita-Raqesh की रोमांटिक केमिस्ट्री

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री उर्फी जावेद एक टेलीविज़न अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपने एक्सपेरिमेंटल फैशन की वजह से मशहूर हैं। लेकिन अभिनेत्री को अपने इसी फैशन सेंस की वजह से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में उर्फी जावेद के फैशन को अभिनेत्री चाहत खन्ना ने बकवास बताया था। जिसके बाद दोनों अभिनेत्रियों में कैट फाइट देखने को मिली, इतना ही नहीं दोनों ने सोशल मीडिया पर स्टोरीज के जरिये एक दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा