अतरंगी फैशन की वजह से फिर इंटरनेट पर वायरल हुई उर्फी की वीडियो, लोगों ने पूछा- कपड़े स्टिच होने जाते हैं या कटने?

By एकता | May 12, 2022

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टंट रही अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने फैशन की वजह से हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी के अलावा टेलीविज़न की कोई और अभिनेत्री अपने स्टाइल के साथ इतना एक्सपेरिमेंट करती नजर नहीं आती। यही कारण है कि उर्फी सोशल मीडिया पर इतना ट्रेंड होती है। अभिनेत्री छोटे पर्दे से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने अतरंगी फैशन की तस्वीरें, वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो देखकर लोग उर्फी को उनके फैशन सेंस के लिए बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र के साथ और ज्यादा हॉट होती जा रही हैं अमीषा पटेल, बिकिनी पहनकर उड़ाए लोगों के होश, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर उर्फी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "इसके कपड़े स्टिच होने जाते हैं या कटने?"। एक अन्य ने कमेंट किया, "मोगली जैसी लग रही है"। एक अन्य ने लिखा, "इसके कपड़े इधर-उधर से हमेशा फटे होते हैं"। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्फी को इस तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री हमेशा ही ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। बिग बोस ओटीटी के बाद से उर्फी अपने कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पर तीन मिलियन फॉलोवर्स पूरे हुए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter