अभिनेत्री-राजनीति में आयी उर्मिला मातोंडकर कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

मुंबई। अभिनेत्री - राजनीतिक उर्मिला मातोंडकर ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और घर में पृथकवास में रह रही हैं। उर्मिला (47) ने ट्विटर पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी और आग्रह किया कि उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वे जांच करा लें। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हूं। मैं ठीक हूं और घर पर पृथकवास में रह रही हूं।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2021: इंग्लैंड की नजरें सेमीफाइनल पर, श्रीलंका करेगा वापसी की कोशिश

इसके साथ ही शहर में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,55,632 और मृतकों की संख्या बढ़कर 16,244 हो गई। शहर में 3,966 मरीजों का उपचार चल रहा है। उर्मिला ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई थीं। पिछले साल वह शिवसेना में शामिल हो गईं।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट