Urvashi Rautela ने Rishabh Pant से किया मूव ऑन! साल भर से क्रिकेटर को दोबारा पलटकर भी नहीं देखा, टूटे दिल पर किसने लगाया मरहम?

By रेनू तिवारी | Mar 30, 2024

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के प्यार और तकरार से हर कोई वाकिफ है। दोनों ने एक समय में एक दूसरे को डेट किया था लेकिन उसके बाद दोनों के रिश्तों के बीच की कड़वाहट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तरह से सामने आयी। कई मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि दोनों ने 2018 में कुछ समय के लिए डेट किया था, लेकिन कुछ ही समय बाद यह रिश्ता कड़वाहट के साथ खत्म हो गया। जहां पंत ने लगातार ऐसे दावों का खंडन किया है, वहीं रौतेला अस्पष्ट जवाब देती नजर आयी हैं। उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर स्टोक करने वाले भी पोस्ट किए। ऋषभ पंत के प्रति उर्वशी रौतेला की एक समय तक दीवानगी भी देखी गयी। जहां उर्वशी रौतेला के साथ ऋषभ पंत हजार बार अपने किसी भी तरह के रिलेशनशिप का खंड़न करते रहे वहीं ऋषभ पंत के नाम से जुड़े कई सारे पोस्ट उर्वशी रौतेला अपने सोशल मीडिया पर करती रही। महीनों तक उर्वशी रौतेला ने दुखभरी शायरियां और क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट शेयर की। साथ ही जब भी भारत की क्रिकेट टीम ऋषभ पंत के साथ किसी अन्य देश जाती तब उर्वशी रौतेला वहा भी पहुंच जाती थी। उर्वशी रौतेला को लोगों ने इस तरह की हरकत करने के लिए काफी ट्रोल भी किया था। 

यहां तक की ऋषभ पंत का जब एक्सीडेंट हो गया था तब अभिनेत्री-मॉडल ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर से एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। सब समझ रहे थे कि उर्वशी रौतेला ने ये पोस्ट आखिर क्यो की थी। लेकिन अब काफी समय बीच चुका है उर्वशी ने एक भी विवादित पोस्ट नहीं की है। वह लंबे समय से विवादों से दूर हैं। मानों ऐसा लग रहा है कि उर्वशी पूरी तरह से ऋषभ पंत से मूवऑन कर चुकी हैं। एक्सीडेंट के बाद  इस बार आईपीएल में ऋषभ पंत ने वापसी की है और उर्वशी रौतेला ने कोई भी पोस्ट नहीं किया। वह IPL 2024 का कोई भी मैच देखने भी नहीं गयी। अचानक से क्रिकेट जगत से इतनी दूरी लोगों को समझ नहीं आ रही हैं। उर्वशी रौतेला ने दिल्ली कैपिटल के मैच हारने पर भी कोई कमेंट नहीं किया। अब मानों लग रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से जो विवाद था वह खत्म हो रहा हैं। 

इसे भी पढ़ें: Tamil Actor Daniel Balaji Death | तमिल अभिनेता डेनियल बालाजी का 48 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

हनी सिंह के साथ काटा बर्थडे पर सोने का केक

हाल ही में उर्वशी रौतेला ने अपना जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जश्न की तस्वीरें साझा करते हुए कहा था कि उर्वशी रौतेला ने "24 कैरेट सोने का केक" काटा, जिसकी कीमत कथित तौर पर 3 करोड़ रुपये है, जिसे गायक-रैपर यो यो हनी सिंह ने उनके 30वें जन्मदिन पर उपहार में दिया था।  हिंडोले में हनी सिंह के साथ उनके आगामी संगीत वीडियो लव डोज 2 के सेट पर क्लिक की गई तस्वीरें हैं। तस्वीरों में उर्वशी गुलाब की आकृति वाला तीन स्तरीय गोल्डन केक काटती नजर आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi-Dhaka तनाव के बीच Bangladesh PM Tarique Rahman का होगा पहला भारत दौरा, बड़े फैसले संभव

Mahua Moitra का आरोप, देर रात सर्किट हाउस से बेदखली लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला, Lok Sabha Speaker को लिखा पत्र

80वें Independence Day पर Attari-Wagah में भव्य Beating Retreat, देशभक्ति का प्रदर्शन, दिखा BSF का शौर्य

KL Rahul Injury: गॉल टेस्ट में क्रैम्प्स से हुए रिटायर हर्ट, टीम इंडिया की चिंता बढ़ी