उर्वशी रौतेला का हैक हुआ सोशल मीडिया अकाउंट, अब कहां शेयर करेंगी अपनी सेक्सी तस्वीरें?

By रेनू तिवारी | Apr 25, 2020

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया की क्वीन है। अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करके वह हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती है। उर्वशी रौतेला ने भले भी कम फिल्मों में काम किया हो लेकिन उसकी पॉलुलैरिटी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके 25 मिलियन फॉलोअर्स है। उर्वशी रौतेला से जुड़ी ताजा खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने के मामले में शिकायत दर्ज करवाई हैं।

इसे भी पढ़ें: अपने जन्मदिन पर वरुण धवन घर बैठे किया कुछ ऐसा, जिसके बाद गरीब बोल रहें हैं- जीते रहो बेटा

अपनी बोल्ड तस्वीरों से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस ने एक ट्वीट करके फेसबुक हैक होने की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। उर्वशी रौतेला ने ट्वीटर पर लिखा कि मेरा फेसबुक हैक कर लिया गया है कृपया किसी भी संदेश या पोस्ट का जवाब न दें क्योंकि यह मेरे या मेरी टीम द्वारा नहीं किया गया है।

इसकी शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस को कर दी है। पुलिस ने भी इस मामले को साइबर सेल के पास भेज दिया है। मामले की जांच हो रही हैं। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि उर्वशी के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ किसी ने छेड़छाड़ की हो 2017 में भी उर्वशी का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस बात की जानकारी। उर्वशी ने सोशल मीडिया पर आकर दी थी। वर्क फंट की बात करें तो हाल ही में उर्वशी फिल्म पागलपंती में नजर आयी थी। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा