अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही हैं उर्वशी रौतेला, इंटरव्यू में किया खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2021

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस में शुमार उर्वशी रौतेला अपने क्यूट अंदाज और अपने बोल्डनेस को लेकर फैंस के बीच काफी सुर्खियां में बनी रहती हैं और उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस नई जनरेशन के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें: रेमो डिसूजा की पत्नी ने कम किया 40 किलो वजन, शेयर की वेट लॉस जर्नी

उर्वशी ने कुछ सालों में अपनी एक्टिंग के बदौलत बहुत सारी बड़ी फिल्मों में काम किया है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं। वही ताजा रिपोर्ट की मानें तो अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म के किरदार में ढलने के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही हैं।

इसे भी पढ़ें: मॉडल मनोज पाटिल की आत्महत्या के प्रयास के बाद अभिनेता साहिल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

उर्वशी ने हाल ही में हुए एक साक्षात्कार में कहा कि मैं अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हूं और उसके लिए मैं जमकर मेहनत कर रही हूं। उन्होंने कहा कि अपने रोल के लिए मैंने कुछ नई स्किल भी सीखी हैंं- जिनमें मुआए थाई, चाहें काली, चाहें फिलिपीनो स्टिक या फिर बोजूत्सू,हो।अभिनेत्री ने कहा कि यह मेरे लिए एक स्कूल ऑफ लाइफ की तरह है।मार्शल आर्ट एक फन है ,हालांकि मेरे लिए यह काफी चैलेंजिंग भी रहा। बता दें कि अभिनेत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की हैं।इसके अलावा अभिनेत्री वेब सीरीज' इंस्पेक्टर अविनाश 'में नजर आने वाली हैं ,जहां उनके अपॉजिट रणदीप हुड्डा इंस्पेक्टर मिश्रा के रोल में नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील