अमेरिका का आरोप, रूस ने दुष्प्रचार के लिए संयुक्त राष्ट्र परिषद का किया इस्तेमाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियारों के सभांवित उपयोग के लिए मिथ्या एवं भ्रामक अभियान के तहत ‘‘झूठ बोलने और गलत सूचना फैलाने’’ के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक का उपयोग करने का आरोप लगाया। अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने शुक्रवार को कहा कि रूस पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा परिषद में रखे गए एक परिदृश्य को खारिज कर रहा था कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘यूक्रेन के खिलाफ अपने हिंसक हमलों को सही ठहराने के लिए रासायनिक या जैविक हथियारों के आरोपों को गढ़ेंगे।’’ अमेरिका ने 24 फरवरी से शुरू हुए आक्रमण के साथ ऐसे रूसी अभियानों के बारे में चेतावनी दी है। रूस ने यूक्रेन में अमेरिका द्वारा ‘‘जैविक गतिविधियों’’ को अंजाम देने के अपने आरोपों के समर्थन में बैठक का अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़ें: आयकर विभाग के दफ्तर मार्च में शनिवार को भी खुले रहेंगे

रूस द्वारा पहले ही क्रूज मिसाइलों, कई रॉकेट लांचरों और भारी हवाई बमबारी का इस्तेमाल किए जाने के मद्देनजर उन्होंने पुतिन को संबोधित करते हुए पूछा, ‘‘तो आप यूक्रेन के खिलाफ और क्या उपयोग करने जा रहे हैं?’’ इस बीच, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय को ‘‘विश्वसनीय रिपोर्ट’’ मिली है। अंडरसेक्रेटरी-जनरल रोजमेरी डिकार्लो ने सुरक्षा परिषद को बताया कि रूसी सेना यूक्रेन में ‘क्लस्टर हथियारों’ का उपयोग कर रही है, जो आबादी वाले क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत निषिद्ध हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने रूस के दावे को ‘‘बेतुका’’ बताया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी रूस के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह आरोप अपने आप में एक बुरा संकेत हैं।

प्रमुख खबरें

बिहारशरीफ में Shrawan Kumar ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद, कहा- दुख की घड़ी में Bihar सरकार साथ

इस पाकिस्तानी का सच जान हिल जाएगा भारत! जल उठा ब्रिटेन

Uddhav Thackeray का Rahul Gandhi को दो टूक, बोले- कॉकरोच पार्टी के समर्थन में Jantar Mantar आएं

भारत के दुश्मन को किसने मारा? रूस-इजरायल ने हिला दी दुनिया