अमेरिकी प्रशासन ने देश में मौजूद यूक्रेनी नागरिकों को मानवीय सहायता की पेशकश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने देश में मौजूद यूक्रेन के लोगों को बृहस्पतिवार को मानवीय सहायता की पेशकश की,जो हजारों लोगों को उनके युद्धग्रस्त देश भेजे जाने से उनकी रक्षा कर सकता है। संघीय कार्यक्रम ‘टेंपरेरी प्रोटेक्टेड स्टेटस’ (अस्थायी संरक्षित दर्जा) के तहत यूक्रेन के नागरिक 18 महीने तक देश में रह सकते हैं। संरक्षण का पात्र होने के लिए किसी व्यक्ति का कम से कम मंगलवार से अमेरिका में होना आवश्यक है। प्रशासन ने कहा कि यूक्रेन में रूसी आक्रमण के कारण यह फैसला किया गया है।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार