उत्तर कोरिया के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के लिए अमेरिकी विमानवाहक पोत दक्षिण कोरिया पहुंचा

By Prabhasakshi News Desk | Jun 22, 2024

सियोल । परमाणु ऊर्जा से संचालित अमेरिकी विमानवाहक पोत त्रिपक्षीय अभ्यास के लिए शनिवार को दक्षिण कोरिया पहुंचा। रूस और उत्तर कोरिया की गुटबंदी के बाद उत्तर कोरिया के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए दोनों देशों के सैन्य प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने के तहत ‘यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट स्ट्राइक ग्रुप’ दक्षिण कोरिया के बुसान शहर पहुंचा। इससे एक दिन पहले दक्षिण कोरिया ने रूस के राजदूत को तलब किया था और इस हफ्ते के शुरू में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच एक समझौते के लिए बनी सहमति को लेकर विरोध दर्ज कराया था। 

नए बहु-क्षेत्रीय अभ्यास का उद्देश्य वायु, समुद्र और साइबरस्पेस सहित परिचालन के विभिन्न क्षेत्रों में देशों की संयुक्त प्रतिक्रिया को तेज करना है। थियोडोर रूजवेल्ट स्ट्राइक ग्रुप उस अभ्यास में भाग लेगा जिसके जून महीने में शुरू होने की उम्मीद है। दक्षिण कोरिया की सेना ने प्रशिक्षण के विवरण की तुरंत पुष्टि नहीं की। दक्षिण कोरिया की नौसेना ने एक बयान में कहा कि थियोडोर रूजवेल्ट का आगमन सहयोगी देशों के सख्त रक्षा संबंधी रुख और ‘बढ़ते उत्तर कोरियाई खतरों का कड़ा जवाब देने के प्रति दृढ़ इच्छा’ को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court के जस्टिस अनीश दयाल बोले, जज भी होते हैं बेहतरीन लेखक

Strait of Hormuz में अमेरिकी हमले से 2 मछुआरे घायल, Mujtaba Khamenei ने दिए जवाबी कार्रवाई के आदेश

Iran और US समझौते के मसौदे पर राजी, Strait of Hormuz खुलने और प्रतिबंध हटने की उम्मीद

Congo में Ebola का कहर, 5,026 मरीजों की मौत के बाद बना दूसरा सबसे घातक प्रकोप