सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमले में अल शबाब के 35 चरमपंथी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

जोहानिसबर्ग। अमेरिकी सेना ने कहा है कि सोमालिया में उसके ताजा हवाई हमले में अल-शबाब चरमपंथी समूह के 35 लड़ाके मारे गये हैं। यह घटनास्थल इथोपिया सीमा के नजदीक स्थित है। अफ्रीकी महाद्वीप के लिए अमेरिकी सैन्य कमान ने कहा कि रविवार को अल-कायदा से संबंद्ध लड़ाकुओं को निशाना बना कर हवाई हमला किया गया। लड़ाके मध्य हीरन क्षेत्र में बेलीडवायन से करीब 23 मील (37 किलोमीटर) पूर्व में ग्रामीण क्षेत्र में यात्रा कर रहे थे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यभार संभालने के बाद से अमेरिका ने अल शबाब के खिलाफ हवाई हमले बढ़ा दिये हैं। सेना ने इस साल इस तरह के 16 हवाई हमले किये हैं जिसमें शनिवार को किये गये चार हमले भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सीरियाई वायु रक्षा सेना ने ‘दुश्मनों के ठिकानों’ को बनाया निशाना- सरकारी मीडिया

शनिवार के हमले में अल-शबाब की जांच चौकियां भी ध्वस्त हो गई हैं। इन चौकियों का इस्तेमाल हिंसक अभियानों के लिए धन जुटाने की खातिर किया जाता था। अमेरिका ने 2018 में सोमालिया में करीब 50 हवाई हमले किये थे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश