अमेरिका में यूक्रेनी परिवार को देश में शरण लेने की इजाजत, बाइडेन प्रशासन ने दिया आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022

तिजुआना (मेक्सिको)।अमेरिकी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक यूक्रेनी महिला और उसके तीन बच्चों को देश में शरण लेने की इजाजत दे दी। बुधवार को महिला को बाइडन प्रशासन के व्यापक प्रतिबंधों के तहत अमेरिका में प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया था। चौंतीस वर्षीय महिला और उसके तीनों बच्चे, जिनकी उम्र छह, 12 और 14 साल है,सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बृहस्पतिवार को सैन डिएगो में दाखिल हुए। इससे पहले, संसद में बहुमत के नेता चक शूमर सहित डेमोक्रेटिक पार्टी के अन्य सांसदों ने महिला को अमेरिका में शरण देने से मना करने के बाइडन प्रशासन के फैसले की आलोचना की थी।

इसे भी पढ़ें: चीन के प्रधानमंत्री के तौर पर ली केकियांग का आखिरी साल, जल्द होंगे सेवानिवृत्त

सेंटर फॉर जेंडर एंड रिफ्यूजी स्टडीज’ की विधि निदेशक ब्लेन बुके जब बुधवार को तिजुआना से सैन डिएगो लौट रही थीं, तब उन्होंने यूक्रेनी महिला और उसके बच्चों को रोते हुए देखा। चारों उस समय बहुत चिंतित लग रहे थे। बुके हैती के प्रवासियों की मदद के लिए तिजुआना गई थीं। उनके ट्वीट और मीडिया में इससे जुड़ी खबरों से पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के आदेश की फिर से आलोचनाएं हुईं, जिसमें कोविड-19 के प्रसार पर लगाम लगाने का हवाला देते हुए शरण के इच्छुक लोगों को देश में प्रवेश की अनुमति देने से मना किया गया था। इस आदेश को ‘टाइटल 42’के नाम से जाना जाता है। लगातार बढ़ती आलोचनाओं के बीच बाइडन प्रशासन ने अपना फैसला पलटते हुए आखिरकार यूक्रेनी महिला और उसके बच्चों को अमेरिका में शरण देने की मंजूरी दे दी।

प्रमुख खबरें

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?

Tech Tips: लैपटॉप गर्म हो रहा है? जानें कब चार्जिंग पर रखना खतरनाक हो सकता है