जेलेंस्की के संबंध में ट्रंप की आलोचना के बाद अमेरिकी राजदूत ने की यूक्रेनी नेता की प्रशंसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2025

यूक्रेन और रूस के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनोल्ड ट्रंप के राजदूत ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ रूस के साथ तीन साल से जारी युद्ध के बारे में व्यापक चर्चा की है और वह एक साहसी नेता हैं।

अमेरिकी राजदूत और जेलेंस्की ने मीडिया के सामने आकर केवल तस्वीरें खिंचवाईं। बाद में केलॉग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने ‘पोस्ट’ में कहा कि यूक्रेन के शीर्ष नेतृत्व के साथ ‘‘लंबी बातचीत वाला दिन। वह युद्ध के बीच साहसी नेता के तौर पर दिखाई देते हैं।’’

उनकी टिप्पणी हाल में ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों की ओर से जेलेंस्की को लेकर की गई आलोचना के विपरीत है। ट्रंप ने हाल में जेलेंस्की को तानाशाह कहा था और चेतावनी दी थी कि उन्हें युद्ध को समाप्त करने के लिए तेजी से बातचीत की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

यूक्रेन के लिए अहम अमेरिकी सैन्य सहायता मिलने पर संदेह के कारण कीव में तनाव बढ़ गया है। वरिष्ठ अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच बातचीत में अब तक दरकिनार किए जाने से असहज यूरोपीय सरकारें जेलेंस्की को मदद देने के लिए आगे आ रही हैं और साथ ही ‘ट्रांसअटलांटिक’ संबंधों में दरार से बचने की कोशिश भी कर रही हैं।

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने कहा कि जेलेंस्की ने शुक्रवार को उन्हें फोन किया था। डूडा ने कहा कि उन्होंने जेलेंस्की से कहा है कि वह ट्रंप के साथ ‘‘रचनात्मक सहयोग के मार्ग पर बने रहने के लिए प्रतिबद्ध रहें।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार